AI वॉयसओवर: टेक्स्ट से स्पीच

इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी
42.3 हज़ार समीक्षाएं
कॉन्टेंट रेटिंग
सभी
10 लाख+
डाउनलोड
कॉन्टेंट रेटिंग
सभी
इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी
ज़्यादा जानें
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज
स्क्रीनशॉट की इमेज

इस ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी

टेक्स्ट टू स्पीच ऐप, जो आपकी लिखी बात को AI आवाज़ में बदल देता है। स्क्रिप्ट हो, क्लास के नोट्स हों या लंबा लेख: टेक्स्ट डालें, आवाज़ चुनें और वॉइस ओवर को MP3 में डाउनलोड कर लें।

Voiser एक साथ दो काम करता है। अपनी स्क्रिप्ट या कहानी के लिए वॉइस ओवर बनाइए, और जब पढ़ने का मन या समय न हो तो उसी ऐप में दस्तावेज़ सुन लीजिए। शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं। एक बार में 10,000 कैरेक्टर तक का टेक्स्ट दे सकते हैं, यानी पूरा लेख या लंबी स्क्रिप्ट एक ही वॉइस ओवर में।

आवाज़ें और भाषाएं
• दर्जनों भाषाओं में आवाज़ों की बड़ी लाइब्रेरी
• किसी एक भाषा के लिए बनी आवाज़ें भी, कई भाषाएं बोलने वाली आवाज़ें भी
• आवाज़ खोजें, भाषा के हिसाब से फ़िल्टर करें, पसंदीदा आवाज़ें सेव करें
• ऐप 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें हिंदी भी है

सिर्फ़ पढ़ना नहीं, सही अंदाज़ में पढ़ना
भाव चुनें: ऑटो, खुश, उदास, गुस्सा, उत्साहित, शांत, दोस्ताना, गंभीर, फुसफुसाहट या न्यूट्रल। जिन आवाज़ों में यह सुविधा है, उनमें एक वाक्य में लिखकर बता सकते हैं कि टेक्स्ट कैसे पढ़ा जाए, जैसे "धीरे और अपनेपन से, जैसे दादी कहानी सुनाती हैं"।

स्पीड, पिच और ठहराव
• स्पीड 0.5x से 2x तक
• पिच −12 से +12 तक, उन आवाज़ों में जो इसे सपोर्ट करती हैं
• टेक्स्ट में जहां रुकना हो, वहां पॉज़ का निशान लगाएं

टेक्स्ट कहां से लाएं
• टाइप करें या क्लिपबोर्ड से पेस्ट करें
• कैमरे से किताब या कॉपी का पेज स्कैन करें
• डिवाइस से फ़ोटो चुनें: JPEG, PNG, WEBP या HEIC
• फ़ाइल खोलें: PDF (10 पेज तक, पेज आप चुनें), DOCX या प्लेन टेक्स्ट
• किसी दूसरे ऐप से शेयर करके टेक्स्ट भेजें
फ़ाइल 20 MB तक हो सकती है और उससे निकला टेक्स्ट 10,000 कैरेक्टर तक।

एक भाषा में लिखें, दूसरी में सुनें
टेक्स्ट को किसी सपोर्टेड भाषा में अनुवाद करके उसी की आवाज़ बनाएं। कैरेक्टर अनुवादित टेक्स्ट पर गिने जाते हैं, इसलिए संख्या बदल सकती है।

सुनें, डाउनलोड करें, शेयर करें
ऐप में ही प्ले करें, MP3 डाउनलोड करें या किसी को भेजें। आपके बनाए वॉइस ओवर हिस्ट्री में मिल जाते हैं।
2,000 कैरेक्टर तक का टेक्स्ट उसी स्क्रीन पर पूरा हो जाता है। इससे लंबा टेक्स्ट बैकग्राउंड में प्रोसेस होता है और तैयार होने पर हिस्ट्री में दिखता है।

किसके काम आता है
• छात्र: नोट्स और असाइनमेंट सुनकर दोहराएं
• शिक्षक: पाठ का हिस्सा ऑडियो में बनाकर छात्रों को भेजें
• लेखक: अपनी कहानी या लेख किसी और की आवाज़ में सुनें
• ऑफ़िस में: रिपोर्ट सुनें, प्रेजेंटेशन का टेक्स्ट पहले से सुनकर जांच लें

3 स्टेप में
1. टेक्स्ट डालें
2. आवाज़, भाव और स्पीड चुनें
3. सुनें, फिर डाउनलोड या शेयर करें

कैरेक्टर और सब्सक्रिप्शन
हिसाब कैरेक्टर में होता है। स्पेस नहीं गिने जाते, फ़ॉर्मेटिंग के निशान और इमोजी भी हटा दिए जाते हैं।
• नए डिवाइस पर एक बार 3,000 कैरेक्टर उपहार में
• एक वॉइस ओवर में 10,000 कैरेक्टर तक
• साप्ताहिक प्लान: 1,00,000 कैरेक्टर
• मासिक प्लान: 4,00,000 कैरेक्टर
• वार्षिक प्लान: 48,00,000 कैरेक्टर
ये मात्राएं हर अवधि की उचित उपयोग सीमा हैं।

ध्यान रखें
• हर आवाज़ सभी भाव सपोर्ट नहीं करती
• लिखकर निर्देश देना कुछ ही आवाज़ों में है
• पिच बदलना कुछ ही आवाज़ों में है
• अनुवाद में कैरेक्टर अनुवादित टेक्स्ट के हिसाब से गिने जाते हैं
• ऑडियो फ़ाइलें 180 दिन तक सेव रहती हैं

भुगतान आपके Google Play खाते से लिया जाता है। सब्सक्रिप्शन रद्द किए जाने तक अपने-आप रिन्यू होता रहता है। इसे Google Play के "पेमेंट और सदस्यताएं" सेक्शन से मैनेज करें।

निजता नीति: https://voiser.ai/privacy-policy
उपयोग की शर्तें: https://voiser.ai/terms-of-use
टेक्स्ट टू स्पीच ऐप: अपने नोट्स और PDF को AI वॉइस ओवर में बदलकर सुनें
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
3 नव॰ 2026

डेटा की सुरक्षा

डेटा सुरक्षा के लिहाज़ से यह जानना बेहद अहम है कि डेवलपर, आपका डेटा कैसे इकट्ठा और शेयर करते हैं. डेटा को निजी और सुरक्षित रखने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं. ये आपकी जगह, उम्र, और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के हिसाब से तय किए जाते हैं. यह जानकारी डेवलपर से मिली है और वह समय-समय पर इसमें अपडेट भी कर सकता है.
  • यह ऐप्लिकेशन, तीसरे पक्षों के साथ इस तरह का डेटा शेयर कर सकता है
    ऐप्लिकेशन में की गई गतिविधि और डिवाइस या अन्य आईडी
  • यह ऐप्लिकेशन, इस तरह का डेटा इकट्ठा कर सकता है
    निजी जानकारी, वित्तीय जानकारी, और 3 अन्य
  • डेटा को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, ट्रांसफ़र किया जाता है
  • डेटा मिटाया नहीं जा सकता

रेटिंग और समीक्षाएं

41.1 हज़ार समीक्षाएं
SAIYA KHAN KOHRA
5 नवंबर 2026
अरे भाई यह ऐप नहीं बवाल है बवाल यार कितने मस्त तरीके से वॉइस जेनरेट करता है और मेरे मैंने तो ऐसे डाउनलोड कर दिया था पर यह इतना मत तरीके से वॉइस जनरेट करता है गैस आप भी करो इसको डाउनलोड
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Voiser Teknoloji Limited Sirketi
5 नवंबर 2026
नमस्कार SAIYA KHAN KOHRA, आपकी शानदार टिप्पणी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! 🥰🙏 आपको हमारा ध्वनि उत्पादन इतना पसंद आया, यह जानकर हमें बहुत खुशी हुई। आपका यह प्यार हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। Voiser टीम की ओर से ढेर सारा प्यार! 💜
SAURAB KUMAR
7 जुलाई 2026
मैंने इस ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिया है, लेकिन मुझे बहुत निराशा हो रही है। 😡 ऑडियो जनरेट करने के बाद उसे सेव करने में 5-6 मिनट का लंबा समय लगता है, और बार-बार 'Try Again' का एरर आता है। 😤 मैं कई दिनों बाद जब ऐप खोलता हूँ, तब भी यही समस्या बनी रहती है। प्रीमियम लेने के बाद भी इतनी परेशानी झेलना बिल्कुल भी सही नहीं है। कृपया इस तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करें! 😡⚠️
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Voiser Teknoloji Limited Sirketi
18 जून 2026
नमस्ते SAURAB KUMAR, प्रीमियम यूजर के तौर पर आपको हो रही इन समस्याओं के लिए हमें खेद है! 😔 जनरेशन में देरी, ऑडियो सेव न होना, 'पुनः प्रयास करें' एरर और कम मिनट की शिकायतें गंभीर हैं। कृपया इन-ऐप सपोर्ट कोड के साथ support@voiser.ai पर ईमेल करें। हमारी टीम तुरंत जाँच कर इसे ठीक करेगी। 💜
Ram Kumar Chauhan
5 नवंबर 2026
बहुत अच्छा ऐप है
क्या इस जानकारी से आपको मदद मिली?
Voiser Teknoloji Limited Sirketi
5 नवंबर 2026
नमस्ते Ram Kumar Chauhan, आपका यह शानदार रिव्यू पाकर हमारी टीम बहुत खुश हुई! यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि आपको हमारा ऐप बहुत पसंद आया। आपका समर्थन हमारे लिए अमूल्य है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। 💖 सस्नेह, Voiser टीम 💌

इसमें नया क्या है

Voiser 2.0 अब पूरी तरह बदले हुए रूप में है।
• एक वॉइस ओवर में 10,000 कैरेक्टर तक (पहले 7,000)
• Word (DOCX) और टेक्स्ट फ़ाइल से सीधे टेक्स्ट लें
• PDF में अपने काम के पेज चुनें
• भाव चुनकर पढ़वाएं, चुनिंदा आवाज़ों में लिखकर निर्देश भी दें
• पसंदीदा आवाज़ें एक जगह सेव करें
कॉन्टेंट रेटिंग
सभी
इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी
ज़्यादा जानें

ऐप्लिकेशन से जुड़ी सहायता

फ़ोन नंबर
+902165991011
डेवलपर के बारे में
VOISER TEKNOLOJI LIMITED SIRKETI
support@voiser.ai
DEFTERDAR MAH.OTAKCILAR CAD.SINPAS FLATOFIS BLOK NO:78 IC KAPI NO:94 EYUPSULTAN 34050 Istanbul/İstanbul Türkiye
+90 216 599 10 11

Voiser Teknoloji Limited Sirketi के और ऐप्लिकेशन

मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन